Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटने से बचा परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए मतभेद।

कासगंज पुलिस की काउंसिलिंग से दोनों पक्ष साथ रहने को हुए राजी, एक परिवार में लौटी खुशियां।

कासगंज। कासगंज पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र की सार्थक पहल से आपसी मतभेद के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे एक परिवार को फिर से जोड़ने में सफलता मिली है। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने का फैसला किया।

पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में 21 नवंबर 2026 को परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए काउंसिलिंग की।

मामले में आवेदिका सीमा पुत्री महेंद्र पाल निवासी डोरई, थाना कोतवाली कासगंज तथा प्रतिपक्षी चरन सिंह पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम नगला करुआ, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के बीच आपसी मतभेद के चलते परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी।

काउंसिलिंग के दौरान टीम ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उन्हें आपसी समझ, विश्वास तथा परिवार के महत्व के बारे में समझाया। पुलिस टीम के प्रयासों से दोनों पक्ष अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से फिर एक साथ रहने को राजी हो गए।

इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की महिला आरक्षी कल्पना शर्मा तथा काउंसलर प्रिया और शिखा अग्रवाल मौजूद रहीं। दोनों पक्षों ने परिवार को फिर से जोड़ने के लिए कासगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …