Breaking News

डीएम का सख्त आदेश, जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे कर्मचारियों का नहीं कटेगा वेतन।

डीएम का सख्त आदेश, जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे कर्मचारियों का नहीं कटेगा वेतन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनगणना और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों को विभागीय अधिकारियों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन महत्वपूर्ण कार्यों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को उनके स्कूल या अन्य विभागीय तैनाती स्थल पर उपस्थित रहने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

दरअसल, अधिकारियों के स्तर से कर्मचारियों पर विभागीय कार्यस्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव बनाए जाने और वेतन काटने की चेतावनी दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जनगणना और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के कार्य में लगे किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने या किसी अन्य प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन महत्वपूर्ण कार्यों में पूरा सहयोग करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …