Breaking News

बदायूं के सभी 15 विकास खंडों में लगेंगे रोजगार मेले, 31 दिसंबर तक चलेगा आयोजन।

बदायूं के सभी 15 विकास खंडों में लगेंगे रोजगार मेले, 31 दिसंबर तक चलेगा आयोजन।

बदायूं। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी 15 विकास खंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित तिथियों पर रोजगार मेले आयोजित कराने और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 एवं 21 नवंबर को उसावां, 23 एवं 25 नवंबर को अम्बियापुर, 26 एवं 27 नवंबर को आसफपुर तथा 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर को बिसौली विकास खंड में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।

इसी क्रम में 2 एवं 3 दिसंबर को दहगवां, 4 एवं 5 दिसंबर को दातागंज, 7 एवं 8 दिसंबर को इस्लामनगर, 9 एवं 10 दिसंबर को जगत, 11 एवं 12 दिसंबर को म्याऊं, 14 एवं 16 दिसंबर को कादरचौक तथा 17 एवं 18 दिसंबर को सहसवान विकास खंड में रोजगार मेले आयोजित होंगे।

इसके अलावा 19 एवं 21 दिसंबर को सालारपुर, 22 एवं 26 दिसंबर को उझानी, 28 एवं 29 दिसंबर को वजीरगंज तथा 30 एवं 31 दिसंबर 2026 को समरेर विकास खंड में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।

सभी रोजगार मेले संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इनमें प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

 

 

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …