Breaking News

बदायूं में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जिम संचालक समेत तीन पर लगाया हत्या का आरोप, थाने में किया हंगामा।

बदायूं में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जिम संचालक समेत तीन पर लगाया हत्या का आरोप, थाने में किया हंगामा।

बदायूं। जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव बरेली-मथुरा हाईवे पर पटेल चौक के पास घायल अवस्था में मिला। शव के पास उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर की गली नंबर पांच निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र सर्वेश अपने कुछ साथियों के साथ नेकपुर स्थित शेफर्ड जिम में बातचीत करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि जिम में वजन उठाने के दौरान अधिक वजन के कारण बेंच टूट गई, जिसको लेकर जिम संचालक ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जिम संचालक अंशुल ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले गई।

परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान सोनू जिम से लापता हो गया। अगली सुबह उसका शव बरेली-मथुरा हाईवे पर पटेल चौक के पास घायल अवस्था में मिला। मृतक के परिजनों ने जिम संचालक अंशुल समेत सोनू और भोला पर सोनू को जिम में बंद कर लोहे की रॉड से पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सिविल लाइंस थाने पहुंच गए और गेट पर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

सीडीओ ने गो-संरक्षण केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण। बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी …