Breaking News

डी पॉल स्कूल में बाल दिवस पर नन्हे-मुन्नों को बांटी स्माइली, खिले बच्चों के चेहरे।

डी पॉल स्कूल में बाल दिवस पर नन्हे-मुन्नों को बांटी स्माइली, खिले बच्चों के चेहरे।

आई एम खान 

बिसौली। डी पॉल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने बच्चों को प्यारी-प्यारी स्माइली भेंट कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्माइली पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय का वातावरण हर्षोल्लास से भर गया।

इस अवसर पर फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नन्हे बच्चे विद्यालय की सबसे अनमोल धरोहर हैं। बच्चों की मुस्कान दुनिया की सबसे खूबसूरत मुस्कान है, क्योंकि इन्हीं नन्हे चेहरों में देश का सुनहरा भविष्य छिपा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को प्यार, प्रोत्साहन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि उनकी छोटी-सी मुस्कान भी खुशियों की बड़ी वजह बन सकती है। विद्यालय की इस स्नेहपूर्ण पहल ने बाल दिवस को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए यादगार और आनंदमय बना दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओ।

जनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओ। बदायूं। जनगणना-2027 के तहत मुख्य विकास अधिकारी …