Breaking News

डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सड़क सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सड़क सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार को फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

 

 

Spread the love

Check Also

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में …