Breaking News

चैरिटी के लिए साइकिलों से भारत भ्रमण पर निकले विदेशी पर्यटक, गंजडुंडवारा में देखने उमड़ी भीड़।

चैरिटी के लिए साइकिलों से भारत भ्रमण पर निकले विदेशी पर्यटक, गंजडुंडवारा में देखने उमड़ी भीड़।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। नगर में सोमवार सुबह उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक साइकिलों से गंजडुंडवारा पहुंचे। विदेशी साइकिल सवारों को देखकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई और देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विदेशी पर्यटकों से बातचीत के दौरान पता चला कि वे जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से चैरिटी के लिए भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि भारत आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। यहां के लोगों का व्यवहार और अपनापन भी उन्हें पसंद आ रहा है।

विदेशी पर्यटकों का काफिला नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। उन्हें देखने के लिए राहगीरों के साथ-साथ दुकानदार भी अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। लोगों ने अपने मोबाइल फोन से विदेशी मेहमानों के साथ तस्वीरें खींचीं और वीडियो भी बनाए।

इस दौरान कुछ समय के लिए नगर में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी सुरक्षा एवं आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए विदेशी पर्यटकों को अपने क्षेत्र की सीमा से सुरक्षित रवाना कराया। विदेशी पर्यटकों की यह अनोखी यात्रा नगर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

 

 

Spread the love

Check Also

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में …