Breaking News

रोडवेज बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, मौके पर तोड़ा दम।

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के निकट हुआ हादसा, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी।

सहसवान, बदायूं। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में जान गंवाने वाले डिलीवरी बॉय की पहचान और दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Spread the love

Check Also

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन।

17 नवंबर को सहसवान में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों …