Breaking News

सहसवान: महिला से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोने की चैन और चांदी का गुच्छा बरामद।

महिला से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोने की चैन और चांदी का गुच्छा बरामद।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं: जनपद के थाना सहसवान क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से हुई लूट की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरदत्तपुर रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूटा गया सामान, अवैध असलहे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

ससुराल से लौटते समय दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08.11.2026 को वादी कल्याण सिंह पुत्र बनवारी सिंह (निवासी- ग्राम भगता नगला, थाना सहसवान) ने थाने में तहरीर दी थी कि वह अपने चचेरे भाई नन्हें के साथ अपनी पुत्री प्रीति को उसकी ससुराल से वापस ला रहे थे। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी पुत्री की सोने की चैन और चांदी का गुच्छा छीन लिया था। इस संबंध में थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था।

विवेचना के दौरान मामले में धाराएं बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। उपनिरीक्षक जावेद अली मय टीम मुखबिर की सटीक सूचना पर हरदत्तपुर जाने वाले रास्ते पर सरकारी ट्यूबवेल के पास मौजूद थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अरबाज पुत्र शरीफ अहमद (निवासी- मौहल्ला पठान टोला, कस्बा व थाना सहसवान) और अजीम पुत्र अय्यूब (निवासी- मौहल्ला बजरिया, थाना सहसवान) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की सोने की चैन, चांदी का गुच्छा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर UP24BD9912), 295/315 बोर के दो तमंचे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अरबाज और अजीम शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर सहसवान और मुजरिया थाने में लूट, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम जैसे गंभीर धाराओं में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।

इस सफल खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ०नि० जावेद अली, हे०का० सुमित कुमार, और कांस्टेबल आदित्य सिंह, सोविन्दर, राहुल कुमार, मनीष मावी व सुमित भाटी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Spread the love

Check Also

सड़क पर लहूलुहान पड़े दो युवकों के लिए देवदूत बने सीओ पटियाली, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल।

धुबियाई पुलिया के पास क्षतिग्रस्त बाइक के निकट गंभीर हालत में मिले थे दोनों युवक, …