Breaking News

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

मंगलवार को नगर के श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर एवं लाला सोहनपाल जी वाले मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर परिसर में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उसे फूलों, दुग्ध, अक्षत एवं नैवेद्य से सजाया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं घरों में महिलाओं ने सुबह से ही पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर विभिन्न प्रकार के पकवान, मिष्ठान, कढ़ी-चावल और मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया गया। पूजा के बाद परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया।

देर शाम तक नगर के बाजारों और गलियों में उत्सव का माहौल बना रहा। चारों ओर भक्तिमय संगीत और धार्मिक उल्लास दिखाई दिया।

इस मौके पर सुभाष चंद्र अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, नमन पाराशरी, श्याम अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, प्रिंसी अग्रवाल, विनय अग्रवाल, रत्नेश मित्तल, सौरव यादव, संजीव शर्मा, सुमित अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मनी अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, बंटू अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद। …