Breaking News

नाली विवाद में युवक को पीटकर किया घायल, सिर पर लोहे की वस्तु से किया वार।

नाली विवाद में युवक को पीटकर किया घायल, सिर पर लोहे की वस्तु से किया वार।

महेन्द्र सक्सेना 

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में निजी जगह से नाली निकालने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी प्रशांत रायजादा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति काफी समय से उनकी निजी जगह पर अपने घर की नाली निकालने का प्रयास कर रहा है। इसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर पड़ोसी उनसे रंजिश मानने लगा है।

आरोप है कि सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान उक्त व्यक्ति अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंच गया और नाली के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर एक आरोपी ने हाथ में पकड़ी लोहे की भारी वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

 

Spread the love

Check Also

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिसौली में पुलिस ने किया पैदल गश्त, व्यापारियों से किया संवाद। …