Breaking News

बाजार में दुकानदार से मारपीट, सामान क्षतिग्रस्त 

दीपावली पर नगर के मुख्य बाजार में हुई घटना।

महेन्द्र सक्सेना 

सहसवान, बदायूं। नशे की हालत में एक दबंग ने नगर के मुख्य बाजार में दुकानदार से मारपीट करने के साथ ही दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया।‌ इससे बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। खास बात यह कि दुकान से कुछ कदम के फासले पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।

वारदात रविवार शाम करीब तीन बजे नगर के मुख्य बाजार विल्सनगंज चौराहे पर हुई। नगर के मोहल्ला नयागंज निवासी गोविंद अपनी पुत्री के साथ दुकान पर दुकानदारी कर रहे थे। इसी दौरान एक दबंग शराब के नशे में आकर व्यापारी से दुर्व्यवहार करने लगा। दुकानदार के विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट करने के साथ ही दुकान में रखा सामान भी तहस-नहस कर दिया।

व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीछ़ा कर आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े मुख्य बाजार में व्यापारी के साथ हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

 

 

Spread the love

Check Also

गनेशपुर के अली इब्राहिम का यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दमखम।

गनेशपुर के अली इब्राहिम का यूपी अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में …