Breaking News

बसपा ने जुनैद मियां को बनाया पटियाली विधानसभा से प्रत्याशी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

बसपा ने जुनैद मियां को बनाया पटियाली विधानसभा से प्रत्याशी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली, कासगंज। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र 102-पटियाली से जुनैद मियां को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने पर जुनैद मियां ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया।

जुनैद मियां लंबे समय से पटियाली विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनना, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा रहा है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर जुनैद मियां ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता, बुजुर्गों के आशीर्वाद और नौजवानों के विश्वास को हमेशा सम्मान देंगे। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना और उनके हितों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Spread the love

Check Also

त्योहारों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं जिम्मेदारी।

त्योहारों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं जिम्मेदारी। बदायूं। आगामी त्योहारों …