Breaking News

दीपावली से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने दिया 40 लाख रुपये का तोहफा, 201 लोगों को लौटाए उनके गुमशुदा मोबाइल।

दीपावली से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने दिया 40 लाख रुपये का तोहफा, 201 लोगों को लौटाए उनके गुमशुदा मोबाइल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। दीपावली से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने 201 लोगों के चेहरों पर खुशियां लौटा दीं। सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 201 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सर्विलांस सेल की टीम गुमशुदा मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर लगातार कार्रवाई कर रही थी। शिकायतकर्ताओं द्वारा पुलिस कार्यालय और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर तकनीकी सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन की तलाश की गई। इस अभियान में जनपदीय एसओजी और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क ने भी सहयोग किया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 201 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने शाहजहांपुर पुलिस का आभार जताते हुए कार्रवाई की सराहना की।

इस अवसर पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर मोबाइल ब्लॉक कराएं। साथ ही संबंधित सिम को बंद कराकर नया सिम जारी कराएं, ताकि मोबाइल का दुरुपयोग न हो सके।

उन्होंने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक कराया जा सकता है और मोबाइल बरामद होने पर उसे अनब्लॉक भी किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल का आईएमईआई (IMEI) नंबर सुरक्षित रखने और किसी भी अनजान लिंक पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील भी की।

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी सर्विलांस सेल मोहन देव शर्मा सहित सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी, जनपदीय एसओजी टीम और विभिन्न थानों की साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारी शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

त्योहारों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं जिम्मेदारी।

त्योहारों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं जिम्मेदारी। बदायूं। आगामी त्योहारों …