Breaking News

विधायक की गैरमौजूदगी में पत्नी और भाई ने संभाली जिम्मेदारी, जनता के बीच पहुंचकर सुनीं समस्याएं।

अमापुर में अलग-अलग कार्यक्रमों में नजर आए विधायक हरिओम वर्मा के परिजन, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात तो नए अनाज क्रय केंद्र का किया उद्घाटन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

अमापुर (कासगंज)। अमापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक हरिओम वर्मा की अनुपस्थिति में उनके परिवार के सदस्य अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच पहुंचे। विधायक के छोटे भाई यतेंद्र वर्मा ने खुशहालपुर गांव के एक युवक की मौत के बाद जिला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। वहीं विधायक की पत्नी साधना वर्मा ने क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए नए अनाज क्रय केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।

जानकारी के अनुसार, खुशहालपुर गांव के एक युवक की मौत की सूचना मिलने पर विधायक हरिओम वर्मा के छोटे भाई यतेंद्र वर्मा जिला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही इस कठिन समय में हरसंभव व्यक्तिगत और प्रशासनिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

वहीं दूसरी ओर विधायक की पत्नी साधना वर्मा अमापुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए नए अनाज क्रय केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद किसानों से बातचीत की और क्रय केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया।

विधायक की अनुपस्थिति में उनके परिवार के सदस्यों की इन गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। एक ओर जहां यतेंद्र वर्मा ने दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त की, वहीं साधना वर्मा ने किसानों से जुड़े कार्यक्रम में भागीदारी की। इन दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से विधायक परिवार की क्षेत्रीय गतिविधियों में भागीदारी देखनेको मिली।

Spread the love

Check Also

पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक, कृषि यंत्रों पर मिलेगा 80 प्रतिशत तक अनुदान।

पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक, कृषि यंत्रों पर मिलेगा 80 प्रतिशत तक …