Breaking News

जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, पुलिस बल के साथ हटवाया जाएगा कब्जा।

जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, पुलिस बल के साथ हटवाया जाएगा कब्जा।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बारीखेड़ा उर्फ सितावनगर में जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। पीड़ित रामबेटी पत्नी सियाराम की शिकायत पर अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया है।

प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को जमीन से कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया तो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पीड़िता रामबेटी ने आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पति सियाराम की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता ने प्रशासन से शिकायत कर जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।

मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। अब तीन दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन की अगली कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं।

इस संबंध में नायब तहसीलदार बदायूं श्रीजन यादव ने बताया कि दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को तीन दिन का समय दिया गया है। यदि इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया जाता है तो वह पुलिस प्रशासन के साथ स्वयं मौके पर पहुंचेंगे और जमीन को कब्जामुक्त कराकर पीड़ित को सौंपेंगे।

Spread the love

Check Also

पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक, कृषि यंत्रों पर मिलेगा 80 प्रतिशत तक अनुदान।

पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक, कृषि यंत्रों पर मिलेगा 80 प्रतिशत तक …