Breaking News

पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक, कृषि यंत्रों पर मिलेगा 80 प्रतिशत तक अनुदान।

पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक, कृषि यंत्रों पर मिलेगा 80 प्रतिशत तक अनुदान।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। कृषि विज्ञान केंद्र शाहजहांपुर में शुक्रवार को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जनपद स्तरीय जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण), उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि जनपद के 3 लाख 85 हजार 406 किसानों के बैंक खातों में कुल 77.08 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि पराली जलाने से खेतों में मौजूद लाभकारी कीट नष्ट हो जाते हैं और मिट्टी की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को सरसों और मसूर के मिनीकिट भी निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को और बेहतर बना सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही किसानों को निःशुल्क सरसों एवं मसूर के मिनीकिट तथा अनुदान पर कृषि यंत्र वितरित किए गए।

इस दौरान उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र सहित कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, पुलिस बल के साथ हटवाया जाएगा कब्जा।

जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, पुलिस बल के …