Breaking News

रामबारात और नवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, नगर में पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था।

रामबारात और नवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, नगर में पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। श्रीराम बारात और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार देर शाम एसडीएम सुशांत सावंरे और सीओ पटियाली अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने श्रीराम बारात के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करने के साथ रेलवे रोड स्थित बाग पंचायती में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर लोगों से संवाद किया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अराजकता फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीओ अमित कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे नवरात्रि और श्रीराम बारात सहित सभी धार्मिक आयोजनों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों, वीडियो और संदेशों की पुष्टि किए बिना उन पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे फॉरवर्ड करें। किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता संबंधित अधिकारियों से जांचने के बाद ही उस पर विश्वास करें। पुलिस-प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

वोट चोरी के विरोध में गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने रोका।

वोट चोरी के विरोध में गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना सभा करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष …