Breaking News

ददरौल में लखन प्रताप सिंह ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं।

ददरौल में लखन प्रताप सिंह ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं।

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के नेता और 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी ठाकुर लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत ने 10 अक्टूबर को कांट और ददरौल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए समर्थन की अपील की।

लखन प्रताप सिंह ने कहा कि वह 27 जनवरी 2025 से लगातार गांवों में पहुंचकर किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी, युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर ग्रामीणों से चर्चा की गई।

जनसंपर्क अभियान के दौरान लखन प्रताप सिंह विभिन्न गांवों में शोकाकुल परिवारों से भी मिले। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना ही जनसेवा का उद्देश्य है।

इस मौके पर नरवीर कठेरिया फौजी, मीडिया प्रभारी सुमित कनौजिया, तारिक खान, अंबिका प्रसाद, इकराम, इमरान, राजपाल यादव, अंकित वर्मा, सुनील कुमार और राहुल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

टॉफी लेकर लौट रहे दो मासूम भाइयों पर कुत्ते का हमला, चेहरे और होंठ पर किए गहरे घाव।

टॉफी लेकर लौट रहे दो मासूम भाइयों पर कुत्ते का हमला, चेहरे और होंठ पर …