Breaking News

टॉफी लेकर लौट रहे दो मासूम भाइयों पर कुत्ते का हमला, चेहरे और होंठ पर किए गहरे घाव।

टॉफी लेकर लौट रहे दो मासूम भाइयों पर कुत्ते का हमला, चेहरे और होंठ पर किए गहरे घाव।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। गांव अर्सियाबोझ में शनिवार दोपहर दुकान से टॉफी लेकर घर लौट रहे दो मासूम भाइयों पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में पांच वर्षीय जैद और तीन वर्षीय असद गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों के चेहरे, होंठ, नाक और हाथों पर चोटें आईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाकर दोनों बच्चों को बचाया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। बच्चों की मां साबिया ने कोतवाली बहेड़ी पहुंचकर शिकायत दी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, जैद और असद शनिवार दोपहर गांव की दुकान से टॉफी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक पालतू कुत्ते ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चों को कई जगह काट लिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। बच्चों की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाकर दोनों को उसके चंगुल से छुड़ाया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

दिनदहाड़े दो छोटे बच्चों पर हुए हमले से गांव में चिंता फैल गई। इस घटना के बाद आबादी वाले क्षेत्र में पालतू कुत्तों की निगरानी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत बताई।

घटना के बाद बच्चों की मां साबिया कोतवाली बहेड़ी पहुंचीं और प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। अब पुलिस की ओर से शिकायत पर की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में 25 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलापुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई।

बदायूं में 25 लाख की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अलापुर पुलिस और एएनटीएफ …