Breaking News

फर्रुखाबाद: नर्सिंग होम में BAMS छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल कर आत्महत्या की बात कह रही छात्रा।

फर्रुखाबाद: नर्सिंग होम में BAMS छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल कर आत्महत्या की बात कह रही छात्रा।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र की बाबूजी वाली गली स्थित नेहा नर्सिंग होम में कार्यरत युवक विहनेश त्रिवेदी पर बीएएमएस की एक छात्रा ने छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा आत्महत्या करने की बात कहती नजर आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा ने नर्सिंग होम में कार्यरत युवक पर अभद्रता करने, छेड़छाड़ और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में छात्रा अपनी परेशानी बयां करते हुए आत्महत्या करने की बात कह रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

इस प्रकरण में छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में भी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Spread the love

Check Also

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

स्कूल के मुख्य गेट से 10 मीटर दूर शराब की दुकान, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने …