Breaking News

ओसीएफ परिसर में रामलीला और प्रदर्शनी का आगाज, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन।

ओसीएफ परिसर में रामलीला और प्रदर्शनी का आगाज, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ उद्घाटन।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। ओसीएफ फैक्ट्री स्टेट में शुक्रवार शाम श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी 2026 का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टीसीएल महिला कल्याण समिति, ओसीएफ शाहजहांपुर शाखा की अध्यक्ष शिल्पा एस. डोईफोडे ने विशिष्ट अतिथि श्रीकांत एस. डोईफोडे की उपस्थिति में फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने श्रीरामलीला मंच पर भगवान गणेश का पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

समिति के अनुसार, आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीरामलीला का मंचन करने के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी में लोगों के मनोरंजन और खरीदारी के लिए अलग-अलग प्रकार की दुकानें, झूले तथा अन्य आकर्षण सजाए गए हैं।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष एस.एस. मीणा, महासचिव ऋषि बाबू, अपर महासचिव एम.एम. त्रिपाठी, सचिव बलबीर सिंह और एच.एल. कुमावत समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, मंचन समिति की अध्यक्ष अनु सक्सेना, सचिव ए.के. व्यास एवं देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, परिवेश एवं सुरक्षा प्रभारी राममोहन, व्यवस्थापक प्रदीप अग्निहोत्री और प्रभारी महेंद्र दीक्षित सहित महिला व पुरुष कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजन के शुरू होते ही क्षेत्र में रामलीला और प्रदर्शनी को लेकर उत्साह नजर आया। समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक मंचन और प्रदर्शनी का आनंद लेने की अपील की।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर को लखनऊ कूच की चेतावनी।

उझानी में आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर …