Breaking News

प्लाट के विवाद में हवाई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार।

प्लाट के विवाद में हवाई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। प्लाट पर कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में हवाई फायरिंग कर धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के अनुसार, नवादा इंदेपुर निवासी पप्पू ने पांच अक्टूबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अजीजगंज निवासी महेश प्लाट में हिस्सा छोड़ने की बात को लेकर विवाद कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से हवाई फायर किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुशांत रावत ने कांस्टेबल रोहित कुमार के साथ छह अक्टूबर की शाम कांशीराम कॉलोनी के पीछे वाले रास्ते से आरोपी महेश (44) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को …