Breaking News

खिरनी बाग से शहीद उद्यान तक निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा।

खिरनी बाग से शहीद उद्यान तक निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को खिरनी बाग में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मां सरस्वती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का सामूहिक गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न क्षेत्रों से लोग पैदल, साइकिल और बाइक रैलियों के माध्यम से खिरनी बाग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान लोगों ने ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

आयोजकों के अनुसार, सेवा ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। खिरनी बाग में सेवा कलश की स्थापना की गई, जिसे सेवा और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक बताया गया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि दुर्विजय शाक्य ने सेवा ज्योति कलश को रथ में स्थापित किया। इसके बाद खिरनी बाग से शहीद उद्यान तक सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ खिलाड़ी और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग शामिल हुए।

Spread the love

Check Also

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को …