Breaking News

रंगोलियों में दिखा विकसित भारत का संकल्प, सेवा के रंगों से सजा कलेक्ट्रेट।

‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर जिलेभर में आयोजन, गांवों में लगे सेवा शिविर।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को रंगोलियों के जरिए साकार किया गया। ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर समेत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां सजाई गईं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में तैयार रंगोली में देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता के साथ बरेली की पहचान झुमका तिराहा और घंटाघर को भी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी समेत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने रंगोली तैयार करने वाले शिक्षकों की सराहना की।

शिक्षक दुर्गा प्रसाद, गौरव शर्मा, अल्पना गुप्ता, किरण राणा, मीना कुमारी, सारिका सक्सेना और भरत सक्सेना ने रंगोली तैयार की।

गांवों तक पहुंचा ‘सरकार आपके द्वार’

अभियान के तहत मझगवां, भदपुरा, शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, भुता, फरीदपुर और दमखोदा में ‘सरकार आपके द्वार’ थीम पर सेवा शिविर लगाए गए। शिविरों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की गई।

भुता में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन और पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं बिथरी चैनपुर, मीरगंज, क्यारा और आलमपुर जाफराबाद समेत अन्य विकासखंडों में भी रंगोलियों के माध्यम से राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता, जनकल्याण और विकसित भारत का संदेश दिया गया।अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

Spread the love

Check Also

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को …