Breaking News

भूखे राहगीर की गुहार पर रुके कोतवाली प्रभारी, कराया भरपेट भोजन।

भूखे राहगीर की गुहार पर रुके कोतवाली प्रभारी, कराया भरपेट भोजन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए कासगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने एक भूखे राहगीर की मदद की। बताया गया कि कोतवाली प्रभारी गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एक राहगीर ने उनसे भोजन कराने की गुहार लगाई।

राहगीर की बात सुनकर कोतवाली प्रभारी ने तत्काल उसकी मदद की और उसे भरपेट भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने राहगीर के साथ बैठकर स्वयं भी भोजन किया।

कोतवाली प्रभारी के इस व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जरूरतमंद लोगों के प्रति मानवीय संवेदना दिखाने की भी है। घटना ने पुलिस के मानवीय पक्ष को सामने लाने के साथ समाज में मदद और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 118 फील्ड ट्रेनर्स को मिलेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण। …