Breaking News

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह।

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम सुजावली में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया गया कि ग्राम अकबरपुर थाना उसावां निवासी कृपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन संजीवनी (30) की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व ग्राम सुजावली निवासी भुवनेश पुत्र नबाब सिंह से हुई थी। परिजनों के अनुसार, 7 अक्टूबर की रात अज्ञात समय संजीवनी ने कथित रूप से पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा ली।

सूचना पर थाना सहसवान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए बदायूं की फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Spread the love

Check Also

मंदी और बारिश से प्रभावित कारोबार, व्यापारियों ने मांगी राहत।

मंदी और बारिश से प्रभावित कारोबार, व्यापारियों ने मांगी राहत। मोहम्मद वसीम, संवाददाता बरेली। कारोबार …