Breaking News

एसआईआर के विरोध में सपा का प्रदर्शन, भाजपा का झंडा जलाया; महंगाई के विरोध में फोड़े मटके।

जलता पुतला छीना तो सपा कार्यकर्ताओं ने फिर फूंका।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। एसआईआर के विरोध में मंगलवार को चौकी चौराहा पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीन लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने दोबारा पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा का झंडा जलाने और महंगाई के विरोध में मटके फोड़ने की भी बात सामने आई।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऐजाज अहमद के नेतृत्व में सपा के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता चौकी चौराहा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में नारेबाजी की और इसे मतदाताओं के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम बताया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ऐजाज अहमद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दो से आठ अक्टूबर तक अलग-अलग विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर एसआईआर का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

प्रदर्शन में मिथलेश आर्या, हुरिया रहमान, शशि चंद्र, ममता सागर, शाहीन, श्यामवीर सिंह यादव, राजेंद्र यादव, सुभाष चंद्र गुर्जर, यशवीर सिंह, अफजाल अंसारी और स्वदेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट :- एजाज अहमद

बाइट भुवनेश यादव

बाइट इस्मिता यादव

Spread the love

Check Also

रेलवे में आउटसोर्सिंग के खिलाफ एनआरएमयू ने किया जोरदार प्रदर्शन।

रेलवे में आउटसोर्सिंग के खिलाफ एनआरएमयू ने किया जोरदार प्रदर्शन। मुबारक अली, संवाददाता शाहजहांपुर। ऑल …