Breaking News

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। अस्पताल के बिना पंजीकरण संचालित होने का आरोप भी लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि अनंदीपुर गांव निवासी महिला अमीना आयु करीब 30 वर्ष को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला के परिवार में दो बेटियां हैं। बताया गया कि उसके पति की करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।

महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक के उपचार पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। ऐसे में महिला की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

वहीं, अस्पताल के पंजीकरण और वहां संचालित चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग से जांच कराए जाने की मांग उठ रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

अंकुर मिश्रा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बलरामपुर जिला मीडिया प्रभारी।

अंकुर मिश्रा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बलरामपुर जिला मीडिया प्रभारी। गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता …