Breaking News

अंकुर मिश्रा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बलरामपुर जिला मीडिया प्रभारी।

अंकुर मिश्रा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बलरामपुर जिला मीडिया प्रभारी।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने संगठन के विस्तार और गतिविधियों को गति देने के लिए बलरामपुर जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व और जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के निर्देश पर अंकुर मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार भानु प्रताप मिश्रा के पुत्र अंकुर मिश्रा को शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है। नियुक्ति के बाद जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषि पाण्डेय और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक पद के प्रत्याशी सूरज मिश्र ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अंकुर मिश्रा संगठन के नियमों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी से संगठन की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने और जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी जनता तक पहुंचाने में जिला मीडिया प्रभारी महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।

अंकुर मिश्रा की नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, वरिष्ठ सदस्य संतोष पाण्डेय, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषि पाण्डेय और विधानसभा प्रभारी सूरज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति पर अंकुर मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं और संगठन के जनहित से जुड़े विचारों को सामने रखने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

सर्वा गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 75 बुखार पीड़ितों की जांच।

सर्वा गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, 75 बुखार पीड़ितों की जांच। बदायूं। तहसील बिसौली के …