Breaking News

पटियाली विधानसभा से भाजपा टिकट की दावेदारी को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा।

भरगैन के विकास कार्यों को लेकर चर्चा में चेयरमैन चमन सेठ।

कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा भरगैन के चेयरमैन चमन सेठ इन दिनों कस्बे में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। सड़क, नाले, बिजली के पोल, पार्क सहित अन्य विकास कार्यों की निगरानी के लिए चेयरमैन स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। उनके अनुसार भरगैन में विकास कार्यों के बाद अगला प्रयास कस्बे में सरकारी अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने का है।

चमन सेठ का कहना है कि भरगैन की तस्वीर बदलने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और वह स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की ओर से पटियाली विधानसभा क्षेत्र से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने का अवसर मिलता है तो वह क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का प्रयास करेंगे।

इधर, चमन सेठ की ओर से पटियाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावेदारी किए जाने की चर्चा भी तेज है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की ओर से पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की जा रही है। चमन सेठ भी सोशल मीडिया के माध्यम से टिकट की दावेदारी को लेकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।

हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से पटियाली विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। फिलहाल चमन सेठ की दावेदारी, विकास कार्यों और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Spread the love

Check Also

आठ साल से जारी आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम, बहेड़ी में 200 मरीजों की जांच।

65 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, दवा से लेकर अस्पताल आने-जाने और भोजन …