Breaking News

संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में 34 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण।

संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में 34 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। तहसील सदर में शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 34 शिकायतें सामने आईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही समाधान करा दिया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह के कार्यक्रम में उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति की मौके पर जांच की जाए और शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने निस्तारण की कार्रवाई के साथ जियो-टैग फोटो भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायतों का समाधान धरातल पर हुआ है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

आठ साल से जारी आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम, बहेड़ी में 200 मरीजों की जांच।

65 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, दवा से लेकर अस्पताल आने-जाने और भोजन …