Breaking News

लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, आंदोलन की चेतावनी।

लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, आंदोलन की चेतावनी।

आई एम खान 

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बिसौली इकाई ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। लेखपालों ने शासन स्तर पर लंबे समय से लंबित समस्याओं का जल्द निस्तारण किए जाने की मांग की। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लेखपालों के लिए 2800 ग्रेड पे लागू करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल खोलने तथा चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग प्रमुखता से रखी गई है। इसके अलावा विभागीय परीक्षा का परिणाम जारी कर नवनियुक्त लेखपालों के स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग भी की गई।

तहसील मंत्री संदीप कुमार ने कहा कि पिछले करीब 16 वर्षों से विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने स्टेशनरी, यात्रा और विशेष भत्ते में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई। कार्यालयों एवं विभिन्न पटलों से संबद्ध लेखपालों को उनके मूल कार्य पर लगाए जाने तथा ग्राम सचिवालयों में बैठने, अभिलेखों के रखरखाव और ऑनलाइन कार्य के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी पत्र के माध्यम से की गई।

लेखपाल संघ ने कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद का दर्जा देकर उसके अनुरूप आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो 17 अक्टूबर 2026 से प्रदेश के लेखपाल चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

इस दौरान शोभित कुमार, रिजवान अली, सुनील कुमार, दीपक भटनागर, आदित्य तोमर, दीपक चौधरी, सुमित कुमार, मनीषा, रिंकी बाथम, रिंकी गुप्ता, शिवानी सक्सेना, कृत्यामनी, अरविंद कुमार, श्रीदत्त शर्मा, अरविंद कुमार द्वितीय, मोहित शर्मा, गुरवचन सिंह, योगेंद्र कुमार भारती, योगेंद्र कुमार, प्रियांशु पटेल, शिवहरि पंकज, माहरूफ अली, सचिन भाटी, आदित्यकांत, अनुज कुमार, सत्यम कुमार, राहुल सिंह, प्रताप, गुरमीत, अमित कुमार भारती, अमित कुमार, अनमोल मिश्रा, सुनील कुमार, शिशुपाल सागर सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

आठ साल से जारी आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम, बहेड़ी में 200 मरीजों की जांच।

65 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, दवा से लेकर अस्पताल आने-जाने और भोजन …