Breaking News

पटियाली में सेवा संकल्प यात्रा के दौरान जेबकतरों का आतंक, चार लोगों से 1.22 लाख रुपये चोरी।

पटियाली में सेवा संकल्प यात्रा के दौरान जेबकतरों का आतंक, चार लोगों से 1.22 लाख रुपये चोरी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

कासगंज। पटियाली में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के दौरान जेब कटने की कई घटनाओं से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों की जेब से नकदी चोरी होने की सूचना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटू गुप्ता की जेब से 35 हजार रुपये, पटियाली विधानसभा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य की जेब से 45 हजार रुपये, राहुल गुप्ता से 33 हजार रुपये और शिव प्रताप सिंह की जेब से 9 हजार रुपये चोरी हुए। कुल करीब 1 लाख 22 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की बात सामने आई है।

पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम के दौरान हुई इन घटनाओं से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भाजपा नेता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Check Also

आठ साल से जारी आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम, बहेड़ी में 200 मरीजों की जांच।

65 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयन, दवा से लेकर अस्पताल आने-जाने और भोजन …