Breaking News

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिकारियों ने लिया जनसेवा का संकल्प।

कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिकारियों ने लिया जनसेवा का संकल्प।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर रामधुन से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सादगी, त्याग, अनुशासन और देशसेवा की प्रेरणा देता है। गांधी जी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विचारों की प्रासंगिकता पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरुषों को केवल जयंती के अवसर पर याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को व्यवहार और कार्यशैली में अपनाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अंत्योदय की भावना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहर एवं सरकारी परिसरों की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सम्मान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद असलम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। गुरु नानक पाठशाला की टीम ने रामधुन प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन इंदू अजनबी ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा देश और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक।

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक। आई एम खान  बिसौली। तहसील क्षेत्र …