Breaking News

सहसवान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आशा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

सहसवान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आशा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सहसवान ब्लॉक सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से विभिन्न सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और विभाग की गतिविधियों की सराहना की।

इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में उनकी भूमिका पर चर्चा की। बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि शिविर में लोगों को निःशुल्क रक्तचाप, रक्त शर्करा, एनीमिया तथा आयुष्मान कार्ड से संबंधित जांच एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का लाभ 300 से अधिक लोगों ने उठाया।

राजेश यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुविधाओं को लेकर सरकार एवं संगठन लगातार प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी समेत भाजपा के मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

 

 

Spread the love

Check Also

खाद की किल्लत से भर्ती परीक्षाओं तक, जनमुद्दों को लेकर सपा युवाओं ने सौंपा ज्ञापन।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा, खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को …