Breaking News

एसपी कासगंज ओपी सिंह को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक, डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने किया सम्मानित।

एसपी कासगंज ओपी सिंह को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक, डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने किया सम्मानित।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

अलीगढ़। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को सम्मानित किया गया। अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए गए ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ को एसपी ओपी सिंह की वर्दी पर लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने एसपी ओपी सिंह को पदक प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिलने वाला यह सम्मान अधिकारी के लिए गौरव का विषय है।

डीआईजी ने एसपी ओपी सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान एसपी ओपी सिंह के साथ-साथ अलीगढ़ परिक्षेत्र पुलिस के लिए भी गौरव का अवसर है।

सम्मान समारोह के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी एसपी ओपी सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

भाजपा-बसपा के कई कार्यकर्ता सपा में शामिल, अताउर रहमान ने किया स्वागत।

बहेड़ी में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जताया पार्टी की नीतियों में विश्वास। संवाददाता, …