Breaking News

कासगंज: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मिली 17 वर्षीय किशोरी, परिजनों के सुपुर्द।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मिली 17 वर्षीय किशोरी, परिजनों के सुपुर्द।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को काली नदी पुल के पास एक 17 वर्षीय किशोरी मिली। पुलिस के अनुसार किशोरी घर से नाराज होकर निकल आई थी। पुल के पास लोगों की भीड़ देखकर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर किशोरी ने कथित तौर पर बताया कि जीजा से विवाद के बाद वह घर से निकल गई थी। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया।

आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान समय पर मौके पर पहुंचने से किशोरी को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान में बिजली चोरी का खुलासा, बिना मीटर ई-रिक्शा चार्ज करते मिले।

सहसवान में बिजली चोरी का खुलासा, बिना मीटर ई-रिक्शा चार्ज करते मिले। प्रधान संपादक, रवि …