Breaking News

सहसवान: सब्जी मंडी में दुकान से 50 हजार रुपये और मोबाइल चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच।

सब्जी मंडी में दुकान से 50 हजार रुपये और मोबाइल चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। कोतवाली सहसवान क्षेत्र की सब्जी मंडी में बीती रात अज्ञात चोर ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद हुसैन पुत्र रमजानी निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन की सब्जी मंडी में दुकान है। 1 अक्टूबर 2026 की रात्रि अज्ञात समय में चोर दुकान में घुस गया और वहां रखे करीब 50 हजार रुपये तथा एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार, चोरी के संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम।

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम। बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय …