Breaking News

गंजडुंडवारा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर जेल भेजे गए।

गंजडुंडवारा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर जेल भेजे गए।

गंजडुंडवारा (कासगंज)। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंजडुंडवारा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एलपीजी सिलेंडर और तांबे-पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं।

थाना गंजडुंडवारा पर दर्ज मुकदमा संख्या 266/26 (धारा 305ए, 331(4) बीएनएस) के तहत वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बुधवार, 30 सितंबर को एटा रोड स्थित आटा चक्की के पास से दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोहित सिंह पुत्र हरिओम और नरेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मोहल्ला सुदामापुरी, कस्बा व थाना गंजडुंडवारा के ही निवासी हैं।

पुलिस की पूछताछ और तलाशी में अभियुक्तों के पास से एक एलपीजी सिलेंडर, तांबे की थाली, दो पतीली, एक प्लेट और पीतल की एक पतीली, दो लोटा, एक फ्लावर बेस, दो परात व तीन छोटे पाइप बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व से कई मामले दर्ज हैं।

बुधवार शाम जारी प्रेस नोट में पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम बदायूँ। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण …