Breaking News

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम।

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम।

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत 76, सामान्य योजना के तहत 311, स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 72 तथा पीएम केयर्स योजना के अंतर्गत 03 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। जिलाधिकारी ने योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बालिका गृह के निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी को एसडीएम सदर से समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

बाल विवाह की रोकथाम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त 43 सूचनाओं में से 28 बाल विवाहों को सफलतापूर्वक रोका गया, जबकि 8 सूचनाएं गलत पाई गईं। डीएम ने इस दिशा में निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। इसके अलावा, जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के बच्चों को योजनाओं से जोड़ने, ब्लॉक व वार्ड बाल संरक्षण समितियों की बैठकें आयोजित करने और मिशन शक्ति व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता कार्यक्रम कराने पर जोर दिया गया। बैठक के अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीडीओ गामिनी सिंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम बदायूँ। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण …