Breaking News

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम

बदायूँ। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को सुगम व व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने और आमजन को ‘स्व-गणना’ (सेल्फ एन्युमेरेशन) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ, एडीएम (वित्त एवं राजस्व), समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व जनगणना समन्वय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स ने प्रस्तुतीकरण देते हुए स्व-गणना प्रक्रिया और गणना कर्मियों द्वारा परिवारों से पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्व-गणना को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिक निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी और अपने परिवार की सही जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Spread the love

Check Also

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम।

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम। बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय …