Breaking News

सहसवान: राष्ट्रीय सम्मान से बढ़ा सहसवान का मान, यदु इंस्टिट्यूट ने रचा इतिहास।

डायरेक्टर जितेंद्र यादव मुंबई में हुए सम्मानित, भारत के टॉप-100 कंप्यूटर संस्थानों में यदु इंस्टिट्यूट को मिली जगह।

सहसवान (बदायूँ)। सहसवान के लिए गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया है। यदु इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को शिक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुंबई में ‘DITRP’ द्वारा आयोजित भव्य समारोह में यदु इंस्टिट्यूट को भारत के टॉप-100 सर्वश्रेष्ठ कंप्यूटर संस्थानों में स्थान मिलने पर यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच सोनू शर्मा ने संस्थान के डायरेक्टर जितेंद्र यादव को अपने हाथों से सम्मानित किया। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर सतीश कुमार तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल करना पूरे सहसवान क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना हुआ है। सम्मान प्राप्त कर लौटने पर यदु इंस्टिट्यूट में जितेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर यदु ग्रुप के चेयरमैन यदुवंश यादव ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यदु इंस्टिट्यूट की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा: बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की TVS Apache बरामद।

बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की TVS Apache बरामद। संवाददाता, वसीम …