Breaking News

बरेली में गरजे चंद्रशेखर: अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक उठाते रहेंगे आवाज।

बरेली में गरजे चंद्रशेखर: अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक उठाते रहेंगे आवाज।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को बरेली पहुंचकर हुंकार भरी। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और वंचित व कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का आह्वान किया। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार को बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के वादे किए गए थे, लेकिन संकट अब भी बरकरार है। सहारनपुर और मुरादाबाद के मस्जिद प्रकरणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संविधान और न्याय के पक्ष में खड़ी रहेगी।

इंडिया गठबंधन के सवाल पर नगीना सांसद ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच संवाद बना रहना चाहिए। सपा के ‘पीडीए’ पर उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी अपने संगठन और जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती के आरोपों पर पलटवार करते हुए चंद्रशेखर ने बसपा के भाजपा के साथ रहे पुराने राजनीतिक संबंधों का हवाला दिया। उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्गों को मजबूती देना है तथा जहां भी अन्याय होगा, पार्टी सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Spread the love

Check Also

पॉक्सो अधिनियम के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।

पॉक्सो अधिनियम के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक। बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा …