Breaking News

बदायूं: किसान नवीनतम तकनीक अपनाकर उठाएं अधिक लाभ: दातागंज में किसान मेले का हुआ आयोजन।

किसान नवीनतम तकनीक अपनाकर उठाएं अधिक लाभ: दातागंज में किसान मेले का हुआ आयोजन।

बदायूँ। ‘प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू’ एवं ‘त्वरित मक्का विकास योजना’ के तहत मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज, ढिलवारी (दातागंज) में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति/दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने की।

मेले में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों, पराली जलाने के दुष्परिणामों और फसल अवशेष प्रबंधन के फायदों से अवगत कराया। इस दौरान इफ्को के सहायक प्रबंधक ने जिले में डीएपी की उपलब्धता तथा नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग की जानकारी दी। वहीं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी ने मिट्टी की जांच की विधि और उप कृषि निदेशक ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री तथा कृषि यंत्रों की बुकिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि एवं विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में पराली प्रबंधन से जुड़े यंत्रों के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया और किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।

मेला प्रांगण में विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों द्वारा कृषि प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए। इस अवसर पर एसडीएम दातागंज विनोद कुमार, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, यूपी डॉस्प के परियोजना निदेशक विवेक गौरव तथा कृषि विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …