Breaking News

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बदायूँ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। बरेली मण्डल के आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने लिखित रूप से चुनाव की अधिसूचना जारी की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर तय की गई है। इसके बाद 07 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि प्रत्याशी 09 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक कराया जाएगा और मतगणना 27 अक्टूबर को संपन्न होगी।

निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 30 सितम्बर को दोपहर 12 बजे एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बदायूं: किसान नवीनतम तकनीक अपनाकर उठाएं अधिक लाभ: दातागंज में किसान मेले का हुआ आयोजन।

किसान नवीनतम तकनीक अपनाकर उठाएं अधिक लाभ: दातागंज में किसान मेले का हुआ आयोजन। बदायूँ। …