Breaking News

शाहजहांपुर में फसल नुकसान का सर्वे तेज, अब तक 333 हेक्टेयर में तबाही की पुष्टि; 150 कृषि कर्मचारी मैदान में उतरे।

शाहजहांपुर में फसल नुकसान का सर्वे तेज, अब तक 333 हेक्टेयर में तबाही की पुष्टि; 150 कृषि कर्मचारी मैदान में उतरे।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिले में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को पहुंचे नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए प्रशासन का सर्वे अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 333 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों के क्षतिग्रस्‍त होने की आधिकारिक सूचना दर्ज की गई है।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों के लिए लगभग 60 लाख रुपये की सहायता राशि का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, यह राशि शासन के तय नियमों के आधार पर दी जाने वाली आर्थिक राहत है, जिसे फसल की वास्तविक बाजार कीमत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों से पूरी और सटीक रिपोर्ट सामने आने में अभी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।

किसानों को राहत देने के लिए शासन के प्रावधानों के तहत पात्र पीड़ितों को लगभग 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा प्रदान किया जाएगा। सर्वे प्रक्रिया को पारदर्शी और गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिन क्षेत्रों में जलभराव या दुर्गम परिस्थितियों के कारण लेखपालों को सर्वे करने में समस्या आ रही थी, वहां कृषि विभाग के करीब 150 अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रशासन की कोशिश है कि हर प्रभावित किसान तक पहुंचकर सर्वे जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत राशि वितरित की जा सके।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …