Breaking News

कासगंज: बिना अनुमति पुतला दहन और प्रदर्शन पर बड़ा एक्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 42 नेताओं पर मुकदमा दर्ज।

कासगंज: बिना अनुमति पुतला दहन और प्रदर्शन पर बड़ा एक्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 42 नेताओं पर मुकदमा दर्ज।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जिले में बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करने और देश के शीर्ष पदाधिकारियों के पुतले फूंकने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सदर कोतवाली पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत कुल 42 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील परिसर का है। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति के प्रदर्शन किया गया था, जिसके दौरान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाए गए। पुलिस की ओर से तैयार की गई एफआईआर में 17 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 25 अन्य अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, एडवोकेट सतेंद्र पाल सिंह, प्रीतम सिंह, ऊषा पाल, सोनी कश्यप, सुनील शाक्य, अभिषेक कुमार, सुबोध बघेल, राजेंद्र सिंह, इंद्रा गौड़, रमेश चंद्र धनकर, महिपाल सिंह, दीपक धनगर, शाकिर अली, साकराली, चरन सिंह और अमित के नाम शामिल हैं।

पुलिस का आरोप है कि बिना अनुमति के निकाले गए इस जुलूस के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हुई और आम जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कानून व्यवस्था की अवहेलना और निषेध के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 223, 285 और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …