Breaking News

गंजडुंडवारा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पटियाली थाने से गैंगस्टर एक्ट (मु०अ०सं० 169/26 धारा 2/3) में वांछित अभियुक्त आशू पुत्र शकील (निवासी अमीर खुसरो कॉलोनी, चामुंडा मंदिर के पीछे, थाना कासगंज) को सोमवार, 28 सितंबर को कासगंज-सोरों रोड स्थित जिला अस्पताल मार्ग से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, सहावर और सिकंदरपुर वैश्य थानों में चोरी व आपराधिक मामलों के आधा दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …