Breaking News

गंजडुंडवारा में दुकान के बाहर से बाइक पार, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर।

गंजडुंडवारा में दुकान के बाहर से बाइक पार, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र अंतर्गत सुजावलपुर मोड़ के समीप देर रात अज्ञात चोर ने दुकान के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल उड़ा ली। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला खेरू निवासी राशिद पुत्र मोहम्मद शरीफ की बाइक (यूपी 87 एम 7354) दुकान के पास खड़ी थी। देर रात करीब 1 बजे सड़क की तरफ से आए एक नकाबपोश चोर ने मौका पाकर बाइक पार कर दी। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति चेहरे पर रुमाल बांधे साफ नजर आ रहा है।

सुबह बाइक गायब देख पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी हुई बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; प्रशासन अलर्ट, राहत कार्य जारी।

शाहजहांपुर में उफान पर रामगंगा और खन्नौत, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी; …